गोपाल वैष्णव पीठ गोपाल मंदिर

गोपाल मंदिर , गोपाल गली , मथुरा

गोपाल बालं शरणं प्रपद्ये

जन्माष्टमी महोत्सव एवम् भंडारा

जन्मष्टमी महोत्सव एवम् भंडारा दिनांक १६-०८-२०१७ को रात्रि १० बजे भंडारा सभी प्रसाद ग्रहण करने आए और दिनांक १७-०८-२०१८ को प्रसाद वितरण कार्यक्रम शुभह १० बजे से शुरू

गोपाल मंदिर वेद पाठशाला स्थापना दिवस महोत्सव

श्री गोपाल वेद पाठशाला स्थापना दिवस महोत्सव

आज परमहर्ष का दिन है की आज श्री गोपाल वैष्णव पीठ गोपाल मंदिर मथुरा मैं लगभग 80 वर्ष पूर्व श्री 1008 श्री गोपाल वैष्णव पीठाधिश्वर श्री विष्णु दत्त जी बाबा महाराज ने काशी से वैदिक विद्वान वेद मूर्ति श्री दत्तात्रे गोरे जी महाराज के पिताजी श्री राम कृष्ण भट्ट जी को वेद पढ़ाने के लिए नियुक्त किया और गोपाल वेद पाठशाला की प्राचीन वेद पाठशाला के विधिवद पुनः स्थापना मि श्रवण शुक्ल दशमी शनिवार 14 अगस्त 1940 को करके संरक्षण गोपाल मंदिर के द्वारा किया जिसका पीठ परंपरा के अनुसार आज तक संरक्षण हो रहा है जिसमें सैकड़ो वेदपाठी यज्ञीक चतुर्वेद समाज मैं गोपाल वेदपाठसाला ये परम्परा चलती रहे

गोपाल जी महाराज गुरूजी महाराज की कृपा से चलती रहे यही कामना चलती रहेगी

जय गोपाल 💐

Read More  

गोपाल मंदिर

                                     श्री श्री 1008 विट्ठलेश जी महाराज

Read More  

गोपाल मंदिर

श्री  108 पुरुषोत्तम लाल जी महाराज

Read More  

छोटू बाबा

वेबसाइट एडमिन

गोपाल मंदिर , गोपाल गली , छत्ता बाजार , मथुरा

Gopal-ashtak image
पद पंकज गोपाल के कर मन नित प्रति ध्यान
ताप हरन तारन तरन, मंगल मोद निधान

कमलासन आसीन दीन दुःख तारन हारे
अरून बरन अरविन्द चरण ता ऊपर धारे
कोटि चंद द्युति मंद करन नख सोहत न्यारे
नागर नन्द किशोर इस्ट गोपाल हमारे

नव जल धर सम श्याम बाल वपु दिपत दिगंबर
कटि-तटि ऊपर छुद्र घंटिका राजत सुन्दर
मंद मंद ध्वनि ध्वनित मंजु मंजरि जू धारे
यसुमत जीवन प्राण इस्ट गोपाल हमारे

पायस सव्य पाणि माँहि राजत अति नीको
है नवनीत पुनीत दक्ष कर भावत जी को
उर कंचन के हार जटित भुज-बँध भुज धारे
गोपी जन सुख देन इस्ट गोपाल हमारे

शरद इंदु द्युति मंद करन मुख मंडल भ्राजे
कुंद कली से रदन अधर पुट अरून बिराजे
दमकत गोल कपोल माहि कुंडल अनियारे
बालकेलि के ब्रह्म इस्ट गोपाल हमारे

कर कंचन मणि जटित मंजु मुँदरी मन मोहत
रुरुनख-पदक विचित्र मनहुँ विधु युग नव सोहत
लजत कोटि शत काम धाम शोभा के न्यारे
माथुर कुल कुल देव इस्ट गोपाल हमारे

मंद मधुर मुस्कान ज्ञान अरु ध्यान डुलावत
नारद सारद शंभु वेद विधि पार न पावत
कमल कली से अरून युगल लोचन रतनारे
पूरन ब्रह्म मुकुंद इस्ट गोपाल हमारे

नासा मध्य बुलाख लोल लटकन अति नीकी
कज्जल युक्त कटाक्ष विलोचन मोहन जी की
दर्प हरन कंदर्प हेतु वपु भू पर धारे
नयना नन्द निधान इस्ट गोपाल हमारे

मानहु काम कमान भृकुटि युग सुन्दर राजे
चन्दन चर्चित भाल तिलक ता मध्यविराजे
अलकावलि अलि सदृश सीस सोहें घुँघरारे
विश्व विमोहन कृष्ण इस्ट गोपाल हमारे

धर्म अर्थ अरु काम मोक्ष चाहत हैं जे नर
गोपाल अष्टक नित्य पाठ ते पावें ते नर
दीन बंधु भव सिन्धु मग्न जन तारन हारे
भनत श्री विट्ठल प्रभु बालकृष्ण गोपाल हमारे

Fill-Registration-form

- 1008
सदस्यता फॉर्म भरें और गोपाल मंदिर सदस्यता लिस्ट से जुड़ें ओर अपना नाम वेबसाइट पर गिरबाये
Apply Now
I BUILT MY SITE FOR FREE USING